बागेश्वर, जनवरी 10 -- कत्यूर घाटी में इस बार पाले ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रात में जबरदस्त पाला गिर रहा है। पाला गिरने से पेड़-पौधे झुलस गए हैं। ठंड में भी काफी इजाफा हो गया है। लोग सुबह काफी देर में बाहर निकल रहे हैं। कत्यूर घाटी में चार महीने से वर्षा नहीं हुई है। शुष्क ठंड हो रही है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। रिकॉर्ड तोड़ पाला गिर रहा है। सुबह का वातावरण ऐसा लग रहा है, जैसे चारों ओर बर्फ गिरी हो। पाला गिरने से कई लोग फिसलकर घायल हो गए हैं। पाले से बचने के लिए लोग सुबह बहुत देर तक घरों में दुबके रह रहे हैं। बाहर खड़े वाहनों में पाले की परत जम रही है। इससे सुबह वाहन स्टार्ट नहीं हो पा रहे हैं। सड़कों पर पाला जम जाने कई दोपहिया वाहन चालक घायल हो गए हैं। इस बार लंबे समय से बारिश न होने से शुष्क पाला गिर रहा है। इससे सर्दी, खासी और जुकाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.