सीवान, दिसम्बर 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141 वीं जयंती व 53 वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के गांधी मैदान में बुधवार की राम रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-संगीत व नृत्य से सजी महफिल में स्थानीय व बाहर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से अतिथियों समेत दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा स्तुति से हुई। कत्थक नृत्यांगना व श्रीमती ललिता देवी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज दरौली की संगीत शिक्षिका श्वेता कुमारी के निर्देशन में शास्त्रीय नृत्य की दो अलग-अलग प्रस्तुति दी गई। कत्थक नृत्य पर आधारित नृत्य दुर्गा स्तुति आकर्षणका केन्द्र रहा। कत्थक तराना पर आधारित मनमोहन कान्हा की प्रस्तुति भी सराही गई। उध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.