गोपालगंज, मई 2 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल दस लोग घायल हो गए। घायलों में कांति देवी, सागर रावत, कंचन कुमार, पुरातन रावत, उत्तम कुमार रावत, बैजनाथ रावत, गणेश रावत, रवि शंकर रावत, बबलू कुमार रावत और कृष्णा रावत शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी मामूली बात को लेक...