नई दिल्ली, मार्च 22 -- कतर में एक ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कतर के अधिकारियों के मुताबिक नियमित ड्यूटी के दौरान यह हेलीकॉप्टर अपनी उड़ान पर था, इसी दौरान उसमें खराबी आ गई और वह क्रैश हो गया। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में सात सवार थे। इनमें से 6 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि एक की तलाश जारी है। कतरी गृह मंत्रालय के मुताबिक विशेष टीमें इलाके में "गहन सर्च ऑपरेशन" चला रही हैं ताकि लापता व्यक्ति को खोजा जा सके। गृह मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी "गहरी संवेदनाएं और सहानुभूति" प्रकट की है। आपको बता दें, पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर कतर पर भी देखने को मिल रहा है। ईरान लगातार अमेरिकी और इजरायली हमलों का पलटवार खाड़ी देशों पर हमला करक...