कतर में हुए सड़क हादसे में कबूलपुर के युवक की मौत
जौनपुर, जून 21 -- जफराबाद। सिरकोनी विकास खंड के कबूलपुर गांव निवासी 37 वर्षीय नसीम खान की कतर में रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि कबूलपुर निवासी स्वर्गीय शमीम खान के तीन पुत्रों में बड़े नसीम खान कतर में रहकर वाहन चलाते थे। परिजनों के अनुसार रविवार को नसीम खान पांच बांग्लादेशी युवकों के साथ एक वाहन से ड्यूटी पर जा रहे थे। वाहन नसीम चला रहे थे। रास्ते में एक वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में सभी की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.