कतर में फंसे शिबू खान दूतावास की मदद से स्वदेश लौटे
कानपुर, मार्च 26 -- कतर में बिना पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेजों के फंसे कानपुर के शिबू खान आखिरकार सकुशल भारत लौट आए। संकट की इस घड़ी में भारतीय दूतावास, दोहा की त्वरित मदद उनके लिए सहारा बनी और परिवार को बड़ी राहत मिली। जानकारी के अनुसार, यात्रा से जुड़े सभी दस्तावेज खो जाने के बाद खान के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। वह न तो अपने नियोक्ता से संपर्क कर पा रहे थे और न ही भारत लौटने का कोई रास्ता निकाल पा रहे थे। इसी बीच क्षेत्र में तनाव और कतर में ईरानी हमलों की खबरों ने उनके परिजनों की चिंता और बढ़ा दी थी। खान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि वह अपनी सरकार और दूतावास के आभारी हैं, जिनकी बदौलत उनकी सुरक्षित वापसी संभव हो सकी। बिना किसी वैध पहचान पत्र के उन्हें स्थानीय व्यवस्थाओं से जूझना पड़ा, जिससे उनकी स्थिति और भी कठिन हो गई थी। दूतावास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.