मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- युद्ध छिड़ने से दोहा के कतर में अमेरिकी सेना के बेस से महज सौ मीटर दूर रह रहे बिहार और उत्तर प्रदेश के 400 से अधिक लोग एक मकान में कैद हो गए हैं। मुजफ्फरपुर के विजय कुमार ने हिन्दुस्तान से बताया कि थोड़ी-थोड़ी देर पर धमाके की आवाज गूंज रही है। हमें बाहर निकलने से मना कर दिया गया है। इधर, मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में उनकी बूढ़ी मां और बच्चों के आंसू नहीं थम रहे हैं। कतर में गैस पाइपलाइन कंपनी के लिए काम कर रहे विजय ने बताया कि उनके साथ कमरों में कैद सभी लोग छह माह पहले ही यहां आए थे। हमलोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। सभी कंपनियों ने छुट्टी कर दी है। बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। विजय के साथ रह रहे अनीश, कमल समेत अन्य सहमे हुए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बमबारी हो रही है। यहां से कैसे निकलेंगे, यह नहीं ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.