कतर की किस्मत बदलने वाले पूर्व अमीर हमद अल थानी का निधन, पीएम मोदी ने भी जताया दुख
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शेख हमद को एक दूरदर्शी राजनेता बताया जिन्होंने कतर को एक समृद्ध और आधुनिक राष्ट्र में बदलने के साथ-साथ भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों भी मजबूत किया था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किए गए एक शोक संदेश में शेख हमद को श्रद्धांजलि दी और कतर के नेतृत्व, शाही परिवार और वहां की जनता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने लिखा, "हम कतर के श्री शेख हमद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। वह एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखरों पर पहुंचाया। हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं, जिनसे मुझे फरवरी 2024 में अपनी पिछली कतर यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.