कतर्निया रेंज में पर्यटकों के सामने आया मगरमच्छ
गोंडा, जून 9 -- बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में मंगलवार को आने वाले पर्यटकों के लिए यादगार दिन साबित हुआ। पर्यटकों का सफारी वाहन निकल रहा था इस बीच भारी भरकम मगरमच्छ बीच रास्ते पर निकलकर सामने आ गया। इससे लोगों के होश तो उड़े साथ रोमांचित भी हुए। लोगों ने फोटो और वीडियो शूट किया। अब इसे अपने यादगार पलों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। दरअसल कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग का सुरम्य जंगल प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा प्राकृतिक प्रवास करने वाले वन्यजीव, पंछियों, जलचरों के लिए ईको टूरिज्म व पर्यावरण - वन्यजीव प्रेमियों का इलाका है। मंगलवार सुबह लगभग छह बजे कतर्निया रेंज के जंगल में बंधा रोड पर एक विशालकाय मगरमच्छ निकल कर आ गया। उधर से निकले वन्यजीव प्रेमियों ने इस सुंदर नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। मगरमच्छ लगभग आधा घंटा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.