बहराइच, मार्च 18 -- बहराइच,संवाददाता। कतर्निया सेंचुरी क्षेत्र की गेंरुआ नदी में बोटिंग का लुत्फ उठाने वाले सैलानियों के लिए राहत भरी खबर है। वन निगम ने पूर्व से निर्धारित शुल्क में भारी कटौती कर दी है, ताकि सैलानी बोटिंग के माध्यम से न केवल सेंचुरी के हरीतिमा का दीदार कर सकेंगे,बल्कि हाथियों के झुंड़ की जलक्रीड़ा व नदी किनारे विचरण करते बाघ संग दूसरे वन्यजीवों को भी नजदीक से देख सकेंगे। सेंचुरी के राजस्व को भी सीधे तौर पर इसका फायदा मिलेगा। कतर्नियाघाट सेंचुरी में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए सफारी संग गेरुआ नदी में बोटिंग की भी सुविधा मिल रही है। इसके लिए न्यूजीलैंड से आधुनिक बोट मंगाई गई है। बोटिंग न केवल सैलानियों के लिए सिर्फ आनंद की अनुभूति मात्र के लिए है,बल्कि बोटिंग के दौरान सैलानी नदी के दोनों किनारों पर अच्छादित हरियाली के सा...