बहराइच, जून 30 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के सुजौली थाने के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के वन क्षेत्र में स्थित कतर्नियाघाट - कुड़वा मोड़ राजमार्ग पर सोमवार की रात निशानगाड़ा रेंज के चफरिया चौक के पास एक पुराना पेड़ सड़क पर गिर गया। जिसके चलते रात भर आवागमन बाधित रहा। इस दौरान सड़क पर पेड़ पडे रहने से वाहनों का जाम लग गया।लोग जंगल के बीच परेशान रहे।राहगीरों ने वन विभाग को सूचना दिया है लेकिन वन विभाग की ओर से रात में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उलटे वन महकमे के लोग सुबह गिरे पेड़ हटाए जाऐगें यह बताकर चले गए। रात भर वाहन चालक फंसे रहे। सुबह धराशाई पेड़ हटाए जाने पर यातायात बहाल हुआ। मंगलवार की सुबह से शुरू हुई बारिश में सड़क पर और भी पेड़ गिरे पडे़ है। सुबह निशानगाड़ा रेंज की वन टीम मौके पर पहुंचकर पेड़ों को काटकर रास...