बिहारशरीफ, अप्रैल 2 -- कतरीसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कतरी डीह गांव में बुधवार की रात सर्पदंश से 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी जागे मांझी की पत्नी अमोलवा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने घर में कुछ काम कर रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। अमोलवा के पति जागे मांझी परिवार का भरण-पोषण करने के लिए चेन्नई में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। महिला की असामयिक मौत से उसके चार छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.