बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- गिरफ्तार ठगों में दो नाबालिग भी शामिल राजगीर, निज संवाददाता। कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरीठ गांव के खंधा से पुलिस ने 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो नाबालिग हैं। सभी अलग-अलग स्थानों पर बैठकर ठगी के धंधे में लगे हैं। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरांदी गांव के मनोज सिंह, ओंकार कुमार, दीपक कुमार, बरीठ गांव के कमलेश कुमार, पप्पू यादव, नवादा जिला के हिसुआ निवासी शुभम कुमार, अहियाचक के राजीव कुमार व सागर पासवान को पकड़ा गया है। दो नाबालिग हैं। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि इनके पास से 18 मोबाइल फोन, 23 हजार 700 रुपये नकद व कई दस्तावेज बरामद किये गये हैं। ये लोग विभिन्न तरह के प्रलोभन देकर लोगों को ठगते हैं। छापेमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.