बिहारशरीफ, मार्च 17 -- पुलिस ने कतरपुर और गोरैया बिगहा गांव में की कार्रवाई कतरीसराय/राजगीर, हिन्दुस्तान टीम। कतरीसराय थाना क्षेत्र के कतरपुर और गोरैया बिगहा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने ठगी की दुकान चला रहे पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं। लोगों को तरह-तरह की लालच देकर ठगी की जा रही थी। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में इन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर सोशल मीडिया के नाम से लेटर भेजते थे। फिर रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रुपये की ठगी करते थे। कतरपुर के शुभम कुमार उर्फ हिमांशु, बजराचक के प्रिंस कुमार उर्फ अंजनी कुमार, गोरैया बिगहा के आदित्य राज उर्फ जेपी, अमित कुमार और सरमेरा थाना क्षेत्र के अहियाचक गांव निवासी पियूष कुमार उर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.