कतरास हटिया में चला बुलडोजर, दुकानदारों का हंगामा
धनबाद, मई 20 -- कतरास बाजार हटिया क्षेत्र में मंगलवार को धनबाद नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम की इंफोर्समेंट और कतरास अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम सुरक्षा बल के साथ पहुंची और फुटपाथ पर बने अवैध झुग्गी-झोपड़ियों व दुकानों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सब्जी विक्रेताओं ने जोरदार विरोध किया। बताया जाता है कि कई लोगों ने फुटपाथ और सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से झुग्गी और दुकानें बना ली थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की। जैसे ही जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया जाने लगा, दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान गाली-ग्लौज और नगर निगम के सुरक्षा बलों के साथ नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.