धनबाद, दिसम्बर 29 -- कतरास, प्रतिनिधि। राजस्थानी धर्मशाला कतरास हटिया से श्री श्याम सलोने की भव्य निशान पदयात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए श्री श्याम मंदिर, झरिया धाम के लिए प्रस्थान कर गई। श्याम भक्तों ने हाथों में 351 निशान लेकर "जय श्री श्याम" के जयकारों के साथ डीजे और रामगढ़ के तासा बैंड की धुन पर नाचते-गाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा में हनुमान जी की जीवंत झांकी, राधा-कृष्ण के वेश में सजे कलाकार तथा सुसज्जित वाहन पर विराजमान श्री श्याम बाबा का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। बोकारो के कलाकार कान्हा रविराज ने भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। निशान पदयात्रा कतरास बाजार, गुहीबांध, सब्जीपट्टी, कतरास थाना चौक, नदी किनारे, अंगारपथरा, सिजुआ, नया मोड़, लोयाबाद, करकेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.