धनबाद, अप्रैल 22 -- कतरास के राजबाड़ी ग्वाला टोला में मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे रामजी गोप के दो मंजिले मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। संयोगवश घटना के समय घर पर कोई नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। अगलगी में आठ लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार घर के पुरुष सदस्य गाय चराने गए थे जबकि महिलाएं नदी में स्नान के लिए गई थीं। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घर के अंदर रखे लगभग सारे सामान जलकर राख हो गए। यह भी पढ़ें- आग से तीन परिवारों का बासा राख भुक्तभोगी रामजी गोप के अनुसार इस अगलगी में करीब 8 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने आपदा प्रबंधन व प्रशासन से मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है।अगलगी की सूचना पर कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.