धनबाद, जनवरी 3 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया कतरास मोड़ स्थित महावीर हनुमान मंदिर सह शिव मंदिर में नववर्ष 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को 12 घंटे के सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सामूहिक पाठ से पूर्व विधि विधान पूर्वक पंडित विनोद मिश्र ने पंच देवता पूजन संपन्न कराया। तदोपरांत आचार्य बलदेव पांडे, पंडित कौशल पांडे, पंडित राजीव पांडे, पंडित मुक्तेश्वर मिश्र, राधेश्याम चौबे ने सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की। पाठ की पूर्णाहुति शाम 6:00 बजे आरती कार्यक्रम से हुई। पूर्णाहुति के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...