कतरास में हुए ईद मिलन समारोहों में गले मिले लोग
धनबाद, मार्च 22 -- कतरास एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर की विभिन्न मस्जिदों और इलाकों में ईद की नमाज अदा की गई और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। जगह-जगह ईद मिलन समारोहों का आयोजन किया गया। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों और चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कई संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। छाताबाद में वार्ड नंबर दो के पार्षद मो. शहाबुद्दीन के आवास पर ईद मिलन समारोह हुआ, जबकि पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान के यहां आयोजित कार्यक्रम में डॉ. उमाशंकर सिंह, औरंगजेब खान, वशिष्ठ चौहान और विकास बजरंगी उपस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.