धनबाद, अप्रैल 4 -- कतरास, प्रतिनिधि। हनुमान जयंती के अवसर पर शुक्रवार को संकट मोचन मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले गुरुवार की रात नदी किनारे स्थित श्री सालासर बालाजी मंदिर में श्याम सुमिरन गाथा का भव्य आयोजन किया गया। कोलकाता से आए सनोज अग्रवाल ग्रुप के कलाकारों ने भगवान हनुमान के जीवन प्रसंगों को मंचित कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। वहीं प्रसिद्ध झांकी कलाकार नवीन गुप्ता ने आकर्षक झांकियों के माध्यम से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शनिवार को मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीएन चौधरी, रासबिहारी शर्मा, मोहित शर्मा, श्रवण खेतान, प्रियंका चौधरी, बांके बिहारी शर्मा, राज बिहारी शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विजय गुप्ता, बजरंग अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.