धनबाद, मार्च 22 -- कतरास के गुहीबांध हीरक कैंप स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर प्रांगण में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ चैत्र नवरात्र अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया। नवरात्र के तृतीय दिन मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मां दुर्गा एवं मां गायत्री के साथ आचार्य श्री राम शर्मा और वंदनीय माताजी भगवती शर्मा की तस्वीर के समक्ष कलश स्थापित कर पूजा की गई। गायत्री परिवार के साधकों ने मंत्र जप, पाठ और भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम दिन से ही नियमित पाठ और हवन का क्रम जारी है। मुख्य यजमान के रूप में प्रदीप गुप्ता एवं उनकी पत्नी मंजू गुप्ता ने पूजा-अर्चना की।...