धनबाद, मार्च 18 -- रामनवमी के पावन अवसर से पूर्व कतरास बाजार में मंगलवार को भव्य मंगला जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों के द्वारा लगाए जा रहे जय श्री राम के गगनभेदी नारों से कतरास का माहौल भक्तिमय हो उठा। जुलूस की शुरुआत गांधी चौक से श्री महावीर दल अखाड़ा समिति के नेतृत्व में हुई। यह जुलूस राजबाड़ी, भगत सिंह चौक होते हुए ऊपर मोड़, लाल टोला और पोस्ट ऑफिस रोड से गुजरता हुआ पुनः गांधी चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते भर श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस भव्य आयोजन में श्री श्री सत्यनारायण मंदिर अखाड़ा समिति, श्री महावीर दल अखाड़ा समिति, श्री प्रताप दल अखाड़ा समिति के साथ-साथ ऊपर मोड़ एवं ललाटोला अखाड़ा समिति के खिलाड़ी और बड़ी संख्या में हनुमान एवं राम भक्त शामिल हुए। पूरे जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थ...