धनबाद, मार्च 10 -- कतरास कोयलांचल में सोमवार की शाम अचानक हुई झमाझम बारिश ने अव्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। कतरास के पचगढ़ी बाजार में सब्जी पट्टी से लेकर रानी बाजार की गलियों व मोहल्लों में घुटनों तक नाली का गंदा पानी जमा हो गया। इससे लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। कतरास-राजगंज सड़क मार्ग ने तालाब का रूप ले लिया। सब्जी पट्टी में सब्जियां पानी में डूबकर बर्बाद हो गई हैं। पुरानी नालियों में जमा गंदगी एवं नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण जाम नालों का पानी बारिश होते ही सड़क पर आ गया। स्थानीय लोग नगर निगम को कोसते नजर आए। इसी तरह राजगंज-महुदा फोरलेन सड़क पर गोशाला पुल के नीचे जलजमाव से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलजमाव के कारण कई दोपहिया वाहन पानी घुस जाने से खराब हो गए। बता दें कि एनएचएआई की अशोका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.