धनबाद, मार्च 16 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास थाना परिसर में रविवार को नये थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के आगमन पर शिष्टाचार बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने की, जबकि संचालन वार्ड संख्या 2 के पार्षद मो. शहाबुद्दीन अंसारी ने किया। बैठक में आगामी ईद और रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में निरुपमा देवी, दीपक अग्रवाल, उदय वर्मा, मनोज गुप्ता, यशोदा देवी, जितेश रजवार, मुकेश भट्ट, हरिप्रसाद अग्रवाल, रणधीर ठाकुर, जावेद रजा सहित कई लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन सहायक निरीक्षक सत्येंद्र यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.