धनबाद, मार्च 11 -- बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने सोमवार को बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में आंधी-बारिश के कारण हुए नुकसान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा कि कतरास नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव की विकराल परिस्थिति, पेयजल की उपलब्धता, जल निकासी की समुचित व्यवस्था को लेकर अथक प्रयास कर टेंडर करा दिया गया है, बहुत जल्द ही बस स्टैंड से लेकर कतरास कतरी नदी सूर्य मंदिर तक दोनों साइड में नाले का निर्माण कराया जाएगा। पचगढ़ी बाजार में एक साइड का नाला कतरी नदी तक व दूसरे साइड का नाला रेलवे स्टेशन रोड तक जाएगा। इससे कतरास-राजगंज सड़क मार्ग पर जल जमाव की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। विधायक शत्रुघ्न महतो ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में रामराज मंदिर, मां लिलोरी मंदिर, बूढ़ा बाबा मंदिर, खेलाई चंडी व तेलमच्चो जैसे धार्मिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.