धनबाद, अप्रैल 27 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास थाना की पुलिस ने श्यामडीह निवासी आरोपी मो. गुलजार अंसारी (40) को गिरफ्तार किया है। रविवार को कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी के ऊपर अलग-अलग जिले गिरिडीह, देवघर, बोकारो में चोरी, लूट, डकैती, छिनतई के नौ मामले दर्ज है। बताया कि कतरास में दो आवासों में चोरी हुई थी, उसका भी यह आरोपी रहा है। जिसको लेकर पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। इधर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया और वांछित आरोपी मो. गुलजार को कतरास थाना में 9 फरवरी 2026 को दर्ज कांड संख्या 56/26, धारा 334 (1)/303(2)/62-बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- लूट व छिनतई मामले का उदभेदन, वारदात में शामिल अपराधी गिरफ्तार गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे मंडल कारा धनबाद भेज दिया गया।चित्र परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.