धनबाद, अप्रैल 11 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास थाना परिसर में शुक्रवार को सराफा ज्वेलरी दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक थाना प्रभारी प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के सभी सोना-चांदी व्यवसायी शामिल हुए। बैठक के दौरान दुकानदारों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने सभी दुकानों में वायरलेस अलार्म सिस्टम लगाने, सीसीटीवी कैमरा अपग्रेड करने, चेहरे को ढककर आने वाले लोगों को दुकान में प्रवेश नहीं देने तथा कर्मचारियों और गार्ड का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया। प्रवीन कुमार ने कहा कि शहर सुरक्षित रहेगा तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने दुकानों के आसपास अंधेरी गलियों में लाइट और सीसीटीवी लगाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.