धनबाद, मार्च 3 -- होली और रमजान पर्व को शांति एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कतरास थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन वार्ड संख्या 2 के नवनिर्वाचित पार्षद एवं समाजसेवी मो. शहाबुद्दीन ने किया। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने दोनों पर्वों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। पर्व के दौरान संभावित समस्याओं पर भी चर्चा की गई, जिस पर पुलिस प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष होली और रमजान एक साथ पड़ रहे हैं, ऐसे में आपसी भाईचारा और सामंजस्य बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी छोटी-बड़ी घटना की सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.