धनबाद, अप्रैल 11 -- कतरास, प्रतिनिधि। धनबाद के मेयर संजीव सिंह को नई ट्रेन के परिचालन कार्यक्रम में आमंत्रित कर बाद में निमंत्रण वापस लेने के विरोध में शुक्रवार देर शाम कतरास थाना चौक पर उनके समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया और धनबाद डीआरएम का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस कदम को लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ बताया। कतरास थाना चौक पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजीव कुमार और सोनू शर्मा ने कहा कि धनबाद के प्रथम नागरिक मेयर संजीव सिंह को नई ट्रेन के परिचालन कार्यक्रम में पहले आमंत्रित करना और फिर निमंत्रण वापस लेना बेहद निंदनीय और अपमानजनक है। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रभात मिश्रा, रिंकू सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, विनय सिंह, टिंकू सिंह, मोहित शर्मा, तापस दे, राजू सिंह, विजय पासवान, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.