कतरास जीएम के वाहन पर हमला में केस दर्ज
धनबाद, जून 19 -- बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक विष्णुकांत झा के वाहन पर बुधवार की रात हुए हमले के बाद क्षेत्रीय कार्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को कार्यालय परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों पर विशेष नजर रखी गई। एरिया चार से पांच जाने वाले कार्यालय के रास्ते को बंद कर दिया गया है। गेट पर ताला जड़ दिया गया है। कंपनी के सुरक्षा गार्ड आगंतुकों का नाम-पता रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। महाप्रबंधक की शिकायत पर तेतुलमारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में काटे जा रहे कोयले के पिलर, मानसून में बड़े हादसे का खतरा वहीं कतरास क्षेत्र में तैनात सीआईएसएफ के प्रधान आरक्षक/जीडी जितेंद्र कुमार पासवान ने भी गुरुवार को तेतुलमारी पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.