धनबाद, फरवरी 27 -- कतरास-चंद्रपुरा हीरक मार्ग पर गुरुवार की शाम एक चार पहिया वाहन की टंकी लीक होने से सड़क पर तेल बह गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। श्यामडीह से लेकर संजीवनी अस्पताल के आगे तक सड़क पर तेल गिरता रहा। तेल फैलने के कारण फिसलन बढ़ गई और इस मार्ग से गुजर रहे दर्जनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। कई लोग चोटिल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर तेल बहते रहने से स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी। स्थानीय लोगों ने राहगीरों को सावधान किया और घायलों की मदद की। पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा नेता सुभाष राय ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने आगे जाकर उक्त वाहन को रुकवाया, जिसके बाद तेल गिरना बंद हुआ। उन्होंने प्रशासन से सड़क की तत्काल सफाई और जिम्मेदार वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर अफरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.