कतरास क्षेत्र में 8 आश्रितों को दिया गया नियोजन पत्र
धनबाद, जून 17 -- बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के प्रबंधन के अनुमोदन के बाद निर्गत आठ नियोजन पत्र का वितरण मंगलवार को कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में किया गया। इसमें सुजीत कुमार भुइयां, प्रदीप कुमार डोम, रामकुमार भुइयां, बबलू दास, मीरा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पीयूष राज पंडित, प्रेम कुमार को अनुकंपा के आधार पर आश्रितों को नियोजन पत्र दिया गया। जीएम विष्णुकांत झा ने पत्र देकर सभी को कंपनी के हित में कार्य करने की सलाह दी। मौके पर जीएम विष्णुकांत झा, एजीएम मणिकांत पांडेय, प्रभारी एपीएम उमंग ठक्कर, कुमारी स्वेता, दिनेशचंद्र पांडेय, दिलीप कुमार, पायल कुमारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- झाकोमयू ने प्रबंधन से की नौ सूत्री मांगों पर वार्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.