धनबाद, अप्रैल 28 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक, यानी करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में झारखंड विद्युत विभाग के तिलाटांड़ विद्युत सब स्टेशन के एसडीओ राकेश कुमार महतो ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि डीवीसी के ट्रांसफार्मर और सर्किट ब्रेकर में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से नहीं हो पाएगी। ऐसे में क्षेत्र में रोटेशन बेसिस पर बिजली दी जाएगी। इस दौरान कतरास के पचगढ़ी बाजार, कतरास बाजार, फुलवार, काको, मालकेरा, तेतुलमारी और शक्ति चौक सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर यह भी पढ़ें- पांच घंटे आज यहां होगी बिजली कटौती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.