धनबाद, फरवरी 23 -- नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। कतरास थाना क्षेत्र में कुल 63 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को सभी मतदान कर्मी आवश्यक सामग्री के साथ संबंधित बूथों पर पहुंच चुके हैं और उनके साथ पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है। प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करना है। कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर चार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जबकि लगभग 200 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कतरास थाना क्षेत्र में 31 अतिसंवेदनशील बूथों को चिह्नित किया गया है। इन सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.