धनबाद, अप्रैल 25 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। संडे ड्युटी की मांग को लेकर शुक्रवार को कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में संयुक्त मोर्चा समर्थकों की वार्ता बेनतीजा रहा। जीएम सुधाकर प्रसाद ने संयुक्त मोर्चा की मांगो पर कहा कि इस मांगों को लेकर वरीय अधिकारियों से आदेश मिलने के बाद ही पूर्व की भांति सभी कोल कर्मियों को संडे व हॉलीडे की ड्यूटी दिया जाएगा। इस निर्णय के बाद मोर्चा समर्थक भड़क गए व कार्यालय परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। कार्यालय परिसर में ही जीएम व अन्य प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गयी। मोर्चा ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि शीघ्र ही उक्त मांग का निदान नहीं किया गया तो क्षेत्र के कार्य को बाधित कर दिया जाएगा। बता दें कि संडे ड्यूटी की मांग को लेकर छह दिन पूर्व संयुक्त मोर्चा समर्थकों ने वेस्ट मोदीडीह हाजिरी घर के समीप धरना-प्रदर्शन क...