धनबाद, मार्च 25 -- कतरास कोयलांचल में चार दिवसीय छठ महापर्व बुधवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। छठ महापर्व को लेकर कतरास के कतरी नदी छठ घाट पर सुबह से ही छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह छठव्रतियों ने नदी में खड़े होकर उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य की कामना की। घाटों पर भक्ति गीतों और छठी मईया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। छठ घाट पर स्थानीय प्रशासन और पूजा समिति की ओर से सुरक्षा, साफ-सफाई और प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की गई थी, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। घाटों पर स्वयंसेवकों की टीम लगातार व्यवस्था संभालती नजर आई। अर्घ्य देने के बाद छठव्रतियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.