धनबाद, मार्च 2 -- कतरास के खेतान टावर निवासी व्यवसायी प्रदीप खेतान की छोटी पुत्री राशि खेतान सीए फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं हैं। परीक्षा में राशि ने कुल 150 अंक प्राप्त किए। विशेष बात यह है कि उनकी बड़ी बहन प्रेरणा खेतान भी पहले से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। परिवार की दोनों बेटियों के सीए बनने पर घर में जश्न का माहौल है। इस उपलब्धि पर माता रेखा खेतान, पिता प्रदीप खेतान, चाचा सुशील खेतान व चाची माया खेतान ने हर्ष व्यक्त करते हुए राशि को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.