कतरास की टीम ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब
धनबाद, जून 15 -- तेतुलमारी के छोटानगरी गांव के मैदान में शनिवार की रात एक दिवसीय रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन समाजसेवी नरेश कुमार रवानी व कृष्णा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच धर्माबांध क्लब व जय श्रीराम क्लब कतरास के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में कतरास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धर्माबांध क्लब को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया था। निर्णायक की भूमिका जीत विश्वकर्मा व रवि महतो ने निभाई। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता टीम को पांच हजार रुपए नकद व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को दो हजार रुपए नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- सतीश इलेवन किंजर की टीम बनी टूर्नामेंट की विजेता मौके पर राजकुमार सिंह, मंगल महतो, ऋतिक सिंह, अंकित सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.