धनबाद, जनवरी 8 -- झरिया, वरीय संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम जियलगोरा में बीसीसीएल इंटर एरिया क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच पश्चिमी झरिया एरिया और सिजुआ एरिया के बीच हुआ। सिजुआ एरिया ने इस मैच को दो रनों से जीत लिया। मैंने ऑफ द मैच का खिताब सिजुआ के गुलशन कुमार को शेख मोहम्मद फारूक (सिजुआ एरिया फाइनेंस मैनेजर) ने गया। दूसरा मैच कतरास और पीबी एरिया के बीच खेला गया। कतरास ने 15.5 ओवर मे 03 विकेट खो कर इस मैच को 07 विकेट से जीत लिया। । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुकेश कुमार को कतरास एरिया के क्षेत्रीय मानव संसाधन अशोक सहे ने दिया। मौके पर लोदना एरिया के क्षेत्रीय मानव संसाधन दीपक कुमार सिंह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.