जहानाबाद, मई 7 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के कतरासीन आश्रम मे दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। आग सबसे पहले स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज के आवास में लगी। देखते ही देखते आग कई कमरों में फैल गई। घटना के समय आश्रम में मात्र एक पुजारी और एक पशु सेवक था। दोनों के शोर करने के बाद गांव से लोग जुटे। ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना दमकल और पुलिस को दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। यह भी पढ़ें- मुंगेर: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों की क्षति पुजारी के अनुसार बड़ी संख्या में पीतल, तांबा आदि के बर्तन कपड़े और फर्नीचर के समान जलकर नष्ट हो गये। कुल नुकसान कितना हुआ यह स्वामी जी के आने के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन अनुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.