धनबाद, मार्च 14 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चालक और गार्ड का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर रेल आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद राजा ने ट्रेन के चालक व गार्ड को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा यात्रियों के बीच मिठाइयां बांटी गयी। राजेंद्र प्रसाद राजा ने केंद्र सरकार द्वारा नई ट्रेन के परिचालन का स्वागत करते हुए कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस का कतरासगढ़ स्टेशन पर ठहराव होने से क्षेत्र के लोगों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे कतरास स्टेशन के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग यहां अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग करते रहे हैं और इस दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है। इस मौके पर रेल आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद राजा के अलावा शौकत खान, उमे...