देहरादून, जनवरी 3 -- पुरोला। ग्राम पंचायत कण्डियाला गांव में ग्राम प्रधान किरण ज्याडा व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका महर की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक की गई। बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर नियंत्रण, गांव में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ग्रामसभा ने निर्णय लिया कि कोई भी व्यक्ति पारिवारिक अथवा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों जैसे चुड़ाकर्म, शादी-ब्याह या अन्य पार्टियों में शराब एवं मांस का प्रयोग नहीं करेगा। ग्रामसभा ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रस्ताव का उल्लंघन करते हुए शादी, दावत या किसी भी प्रकार के आयोजन में शराब व मांस परोसता पाया गया तो उस पर Rs.21,000 रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। साथ ही दंड न मानने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई व सामाजिक बहिष्...