पीलीभीत, मार्च 10 -- पूरनपुर। सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव कढ़ेर चौराहा से दर्जनों श्रद्धालुओं का जत्था माता पूर्णागिरि के दर्शन के लिए रवाना हुआ। सभी श्रद्धालु यात्रा से पहले गांव के मंदिर पर एकत्र हुए। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा प्रारंभ की। सभी भक्त डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। गांव के लोगों ने उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। जत्थे में शामिल श्रद्धालु 11 मार्च को टनकपुर पहुंचकर माता रानी के दर्शन करेंगे। इस दौरान बालाजी कमेटी के पदाधिकारी, अवधेश भारद्वाज, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, छबीले राम, तेजराम शर्मा, सोमपाल,धर्मपाल, सियाराम वर्मा,सुनील राठौर, अरविंद गुप्ता, बुलाकी, गोपाल वर्मा, रामसेवक, नीतू मिश्रा और धनपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...