नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- Healthy Kadhi Recipe: घर के बने कढ़ी-चावल हो और साथ में गरमागरम पकौड़े मिल जाएं, तो खाने का मजा ही अलग होता है। लेकिन अगर आप अपने खाने में प्रोटीन बढ़ाना चाहते हैं या कम तेल में खाना पसंद करते हैं, तो कढ़ी को थोड़ा अलग तरीके से बना सकते हैं। इसके लिए कढ़ी के आम बेसन वाले पकौड़ों की जगह सोया के पकौड़े बनाएं। सोया प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, इसलिए इससे कढ़ी-चावल की थाली में प्रोटीन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अच्छी बात यह है कि सोया पकौड़े बनाने के लिए उन्हें खूब सारे तेल में तलना भी जरूरी नहीं है। आप इन्हें अप्पे वाले बर्तन में बहुत कम तेल के साथ बना सकते हैं या फिर एयर फ्रायर भी यूज कर सकते हैं।1. बेसन के पकौड़ों की जगह... कढ़ी के लिए इस बार तले हुे बेसन के पकौड़े बनाने के बजाय सोया के पकौड़े बनाकर देखें। इसके लिए स...