नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- बाजार वाली इमरती खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है लेकिन क्या आपने कभी घर पर बनाकर खाया है। अब आप सोच रहे होंगे कि घर पर इमरती बनाने में काफी झंझट होगा और स्वाद भी हलवाई जैसा नहीं मिलेगा तो हम आपके लिए हलवाई वाली रेसिपी लेकर आए हैं। शेफ पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अप्पे पैन में इमरती बनाने का तरीका बताया है। उनका कहना है कि कढ़ाही के बजाय आप अप्पे पैन में परफेक्ट और क्यूट सी इमरतियां बना सकते हैं, जिनका स्वाद हलवाई से जरा भी कम नहीं होगा। तो चलिए आपको इमरती की पूरी रेसिपी विस्तार से बताते हैं।इमरती के लिए सामग्री- उड़द दाल - ½ कप (4 घंटे भिगोई हुई) बर्फ के टुकड़े - 2 (जार को ठंडा रखने के लिए) बेकिंग पाउडर - 2 चुटकी फूड कलर - थोड़ा सा (वैकल्पिक) तेल - तलने के लिएचाशनी के लिए सामग्री- चीनी - 1½ कप (पहले से तैय...