कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पैनी निगरानी
नई दिल्ली, जून 6 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने जमीन से लेकर आसमान तक मोर्चा संभाल रखा था। ड्रोन के माध्यम से भी पूरे प्रदर्शन स्थल की निगरानी की गई। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले या संदिग्ध पाए गए करीब छह लोगों को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इसमें एक युवक पर स्प्रे लेकर घुसने की कोशिश का आरोप था। पुलिस उसके स्प्रे की भी जांच कर रही है कि उसमें कुछ खतरनाक तो नहीं था। प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास के रास्तों पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब दो हजार से अधिक जवानों को मुस्तैद किया गया था। प्रदर्शनकारियों को संसद भवन या प्रतिबंधित वीआईपी इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.