कड़े सुरक्षा घेरे में उत्पादन व डिस्पैच चालू
धनबाद, अगस्त 28 -- पूर्वी झरिया क्षेत्र के एबीएनएस कोलियरी स्थित सी-2 आउटसोर्सिंग परियोजना में गुरुवार को सीआईएसएफ और भौंरा ओपी पुलिस की मुस्तैदी से कोयला खनन व डिस्पैच का काम सुचारु रूप से चला। बुधवार की घटना से सबक लेते हुए प्रबंधन ने सुबह से ही खदान से लेकर जहाजटांड़ बस्ती तक सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया था। खदान में प्रवेश रोकने के लिए सीआईएसएफ की महिला बटालियन भी तैनात रही। हालांकि कुछ महिलाएं शेड के नीचे जुटीं, लेकिन सुरक्षा घेरे के कारण वे आगे नहीं बढ़ सकीं। इधर, उपद्रव के आरोप में पुलिस द्वारा करीब 10 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप है। शाम में आंदोलनकारी खेमलाल महतो के प्रयास के बावजूद महिलाओं ने काम बंद कराने से इनकार कर दिया।ज्ञात हो कि बुधवार को महिलाओं के माइंस क्षेत्र में घुस जाने से घंटों काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.