गोड्डा, मार्च 28 -- गोड्डा प्रतिनिधि। चैती दुर्गा पूजा के विसर्जन को लेकर शनिवार को गोड्डा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुलजारबाग से तीन बजे भव्य शोभायात्रा बजे चैती दुर्गा मंदिर, से मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो शिवपुरी मंदिर की ओर प्रस्थान की। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मार्ग जयकारों से गूंज उठा।इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गई थी। सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर रोड डायवर्जन लागू कर दिया गया था, वहीं बाजार क्षेत्र को वन-वे कर दिया गया, ताकि भीड़ और जुलूस के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। विसर्जन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शहर के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.