पीलीभीत, नवम्बर 8 -- पीलीभीत। पीलीभीत हॉकी एसोसिएशन की ओर से गांधी स्टेडियम में दो दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट कराया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर, स्प्रिंगडेल टीम, सिटी मांटेसरी टीम विजेता रही। हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन एसपी अभिषेक यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मुख्य अतिथि डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने हॉकी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने खेल पर बगैर भटके फोकस करना होगा। खेलों में कॅरियर भी बनता है। खिलाड़ियों को एकाग्र होकर अपने खेल में बेहतर परफारर्मेस करना होगा। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि हर जगह प्रतिभाएं हैं। उनको पहचानने की जरूरत है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.