बरेली, अप्रैल 27 -- 15वीं श्री वीरेन्द्र सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। विभिन्न वर्गों में कुल 46 मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कई कड़े मुकाबलों के बाद सेक्रेड हार्ट्स स्कूल के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में फाइनल में जगह बनाकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। अंडर-19 बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स कॉनवेंट स्कूल, टीपी नगर ने एयर फोर्स स्कूल को 2-0 से तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल चैपला को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसी वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स स्कूल ने द गुरु स्कूल को 2-0 से और विशप कॉनराड कैंट को 3-2 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। यह भी पढ़ें- 15वीं वीरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 85 टीमें आमने-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.